कुंडा कोतवाली क्षेत्र में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
प्रतापगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कुंडा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
कोतवाली प्रभारी अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुंडा कस्बे व आसपास के इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहनों से काली फिल्म हटाई गई, साथ ही बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और कागजों की कमी वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और बताया कि यह अभियान एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया जा रहा है।
अभियान के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि जिले के तेजतर्रार और अनुशासित कोतवालों में गिने जाने वाले अवन कुमार दीक्षित की सख्ती से अपराधियों, दबंगों और गुंडों में बेचैनी बढ़ गई है।
कुंडा पुलिस ने साफ संदेश दिया है —
“कानून व्यवस्था से कोई खिलवाड़ नहीं, नो कम्प्रोमाइज ऑन लॉ एंड ऑर्डर”।
ये भी पढ़ें थाना मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अपहरण के केस में वांछित आरोपी गिरफ्तार












