मोबाइल गेम खेलने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात लोग घायल

मोबाइल गेम खेलने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात लोग घायल

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम अपने ननिहाल आए आलोक नामक युवक गांव के किनारे मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान गांव के मोहित, विनय और निखिल गौतम ने उसे गेम खेलने से मना किया और धमकी दे डाली। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और तीनों ने आलोक के साथ मारपीट कर दी।

घटना की जानकारी आलोक के परिजनों को मिलने पर सोमवार सुबह मामला और बढ़ गया। आरोप है कि मोहित, विनय और निखिल गौतम अपने परिवारजनों के साथ लाठी-डंडा लेकर आलोक के मामा लल्ला सरोज के घर पहुंच गए और जमकर मारपीट की।

इस झगड़े में आलोक के मामा लल्ला सरोज पुत्र बुधाई, विजय सरोज पुत्र भाईलाल, आलोक पुत्र भाईलाल और रामराज पुत्र बुधाई गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं, दूसरी ओर से जगदीश गौतम, पवन गौतम और श्यामलाल गौतम को भी चोटें आईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांचोपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें कुंडा कोतवाली क्षेत्र में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें