जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और विकास का संकल्प

पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि : अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी)

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और विकास का संकल्प

कुंडा / प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के एमएलसी व पूर्व सांसद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र को “विकासशील से विकसित” बनाना ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का प्रमुख लक्ष्य है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा “जनप्रतिनिधि आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया) के दिशा-निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।

गोपाल जी ने बताया कि इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि सीधे गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके निस्तारण का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, और जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि राजा भइया के मार्गदर्शन में उन्होंने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर समीक्षा बैठकें कीं, जहां जनता और कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन मिला। यह समर्थन आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को नई ऊर्जा देगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह (पंकज), प्रमुख बाबागंज पति रामयश सरोज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें मोबाइल गेम खेलने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सात लोग घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें