महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित

महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित

मंडल संवाददाता अमित चौहान

मैनपुरी थाना करहल क्षेत्र के ग्राम तरौलिया में तैनात एक शिक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले ने जोर पकड़ लिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक शुभम तिवारी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, शुभम तिवारी प्राथमिक विद्यालय तरौलिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। आरोप है कि शिक्षक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन से की।शिकायत के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए और प्राथमिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर शुभम तिवारी को निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच टीम गठित कर दी गई है, जो शिक्षक की गतिविधियों और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच करेगी।BSA मैनपुरी ने बताया कि इस तरह की हरकत शिक्षक जैसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अनुचित है। शिक्षा विभाग किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या राष्ट्रविरोधी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, ग्रामीणों ने भी शिक्षक की इस टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी पर टिप्पणी करना समाज को गुमराह करने वाला कार्य है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें