बेखौफ चोरों ने पुलिस प्रशासन को दी खुली चुनौती, सर्राफा व्यवसाई से दिन दहाड़े हुई लूट

बेखौफ चोरों ने पुलिस प्रशासन को दी खुली चुनौती, सर्राफा व्यवसाई से दिन दहाड़े हुई लूट।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

यूपी जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़ ।आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जेठवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरा निवासी सर्राफा व्यवसाई को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर आभूषण लूट की घटना को अनजान दिया। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रविंद्र सोनी रोज की तरह सोमवार को बाघराय थाना क्षेत्र के कर्राही गांव जा रहे थे जब वह कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के अजैका गांव के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को लात मार कर गिरा दिया गिरते ही नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर सर्राफा व्यवसाई से बाइक की चाबी छीनकर डिग्गी खोलकर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह गांव-गांव फेरी लगाकर सोने एवं चांदी के आभूषण बेचता है लुटे हुए बैग में सोने के मंगलसूत्र, चांदी की पायल एवं अन्य जेवरात थे जिनकी कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दीपक भूकर एवं सीओ सदर करिश्मा गुप्ता तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं उन्होंने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा एवं तथ्यों की आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से ग्रस्त बढ़ाने की मांग की एवं जल्दी से जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की है।

ये भी पढ़ें सार्वजनिक अवकाश में भी खुला स्कूल, नियमों की उड़ाई धज्जियां

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया