भाजपा कार्यालय के सामने खुलेआम जलाई जा रही पराली
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार
एटा। सरकार द्वारा पराली जलाने पर सख्त प्रतिबंध और लगातार जारी चेतावनियों के बावजूद जनपद में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के ठीक सामने जैन साहब की दुकान के पीछे खेतों में पराली जलाने का मामला सामने आया है। खेतों में उठते धुएं ने आसपास के क्षेत्र में परेशानी खड़ी कर दी है।
पराली जलाने से उठ रहे घने धुएं के कारण राहगीरों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।












