वाल्मीकि जयंती पर गूंजा सुंदरकांड का पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल,श्रद्धालु हुए मंत्र मुग्ध।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार नगर पंचायत में महाराज शांतनु की तपोस्थली में स्थित पौराणिक स्थल हनुमान जी महाराज के मंदिर पर आज दिनांक 7/10/2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल छाया रहा। इसके साथ ही विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मांधाता नगर पंचायत के हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन हुआ, जहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सबसे पहले हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और फिर विधि-विधान के साथ सुंदरकांड का पाठ आरंभ हुआ। मधुर भजनों और चौपाइयों के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके द्वारा रचित महाकाव्य रामायण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह महर्षि वाल्मीकि ने आदि काव्य की रचना कर समाज को सत्य, ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन धार्मिक सद्भाव और सामुदायिक एकता का प्रतीक बन गया। इन कार्यक्रमों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महर्षि वाल्मीकि जयंती के इस पावन अवसर पर मंदिर के पुजारी नंदलाल बाबा,पवन दूबे ,राकेश सिंह, राजू दूबे, राजकुमार दूबे, बब्बू पांडे, नितिन मिश्रा,करन कुमार विश्वकर्मा ,संतोष वर्मा ,यथार्थ सिंह, शिव सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल आदि गणमान्य उपस्थित रहें ।












