नाली विवाद में बवाल: गर्भवती महिला घायल, ब्लीडिंग के बाद अस्पताल में भर्ती

नाली विवाद में बवाल: गर्भवती महिला घायल, ब्लीडिंग के बाद अस्पताल में भर्ती

संवादाता अमन अहमद।

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के भागीपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस झड़प में दो माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। घायल महिला बृजेश कुमारी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बृजेश कुमारी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी हरिशंकर, ज्ञान देवी, सौरव, विशाल, करण और मोंटी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसे चोटें आईं और ब्लीडिंग शुरू हो गई। महिला के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह घर में बर्तन साफ कर रही थी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसने का प्रयास करते और ईंटें फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। पुलिस का पक्ष मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal