अवागढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित

अवागढ़ में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित

संवाददाता मुकेश कुमार

172 मरीजों की जांच, 55 पाए गए मोतियाबिंद से ग्रस्त

एटा। अवागढ़ में कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान मथुरा और श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नगर पंचायत अवागढ़ के पास लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 172 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी आंखों की जांच वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान 55 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। सभी मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सालय मथुरा भेजा गया है। शिविर को सफल बनाने में डॉ. अनुभव उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, हिमांशु राणा, रामेश्वर दयाल, भोले जी बस सेवा और यगदेव आर्य सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें