मैनपुरी में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगने से घायल, 74 गोवंश बरामद

मैनपुरी में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगने से घायल, 74 गोवंश बरामद

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। घिरोर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 74 गोवंश बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास के निर्देशन में घिरोर और औंछा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गो-तस्कर भारी संख्या में गोवंश लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिनको पकड़कर पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके से भाग रहे दो अन्य तस्करों को भी दबोच लिया गया। पकड़े गए चारों तस्कर राजस्थान के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने उनके कब्जे से चार अवैध देसी तमंचे (315 बोर), तीन खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद किए गए 74 गोवंश में से कई के मुंह और पैर बंधे हुए थे।

एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी तस्करी की वारदात टल गई। सभी गिरफ्तार आरोपियों को इलाज के बाद जेल भेजा जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal