मरथरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर

मरथरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर थाना कोतवाली देहात प्रभारी जितेंद्र गौतम ने कस्बा मरथरा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों या संदिग्ध वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों और आगामी आयोजनों को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त बढ़ा रही है, ताकि जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

इस मौके पर मरथरा चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार, एसआई उमेश चंद्र समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal