न्यूजीलैंड ने अंग्रेजों को हराकर सीरीज किया

न्यूजीलैंड ने अंग्रेजों को हराकर सीरीज किया

रिपोर्टर राज भूषण वर्मा

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचो की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में 5 विकेट से जीत हासिल कर के सीरीज अपने नाम कर लिया सेडन पार्क में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 36 ओवर में केवल 175 रन पर सिमट गई।इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां उन्होंने 3 रन पर बेन डकेट (1) का विकेट खो दिया। जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंच

 

जो रूट ने 25 रन बनाए, जबकि ब्रूक ने 34 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 34 रन की पारी खेली। जेमी ओवरटन ने 28 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम को थोड़ी मजबूती प्रदान की न्यूजीलैंड के ब्लेयर टिकनर ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ ने 2 विकेट निकाले।आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 33.1 ओवर में जीत हासिल की। हालांकि, उन्होंने चौथी गेंद पर विल यंग (0) का विकेट खो दिया। रचिन रविंद्र ने केन विलियमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।

विलियमसन ने 39 गेंदों में 21 रन बनाए। इसके बाद रचिन और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। रचिन ने 54 रन बनाकर आउट हुएमिचेल ने कप्तान सेंटनर के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी की, और उन्होंने 59 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए, जबकि जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।टी20 सीरीज में 0-1 से हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 4 विकेट से जीत हासिल की थी। अब इंग्लैंड 1 नवंबर को वेलिंगटन में जीत के साथ सम्मान बचाने के लिए उतरेगा।

ये भी पढ़ें हाथरस में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: 21 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी, लघु उद्योग पर छापा

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की