सरसों चोरी का आरोप न मानने पर युवक की पिटाई: तीन नामजद पर मुकदमा, जैथरा पुलिस जांच में जुटी

सरसों चोरी का आरोप न मानने पर युवक की पिटाई: तीन नामजद पर मुकदमा, जैथरा पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता अमन अहमद

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में सरसों चोरी का आरोप कबूल न करने पर एक ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। दबंगों ने बीच रास्ते में रोककर ग्रामीण को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मैग्रेश्वर गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र बाबूराम रविवार को जैथरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उमेश, उसके बेटे अजय और विजय ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने राकेश पर पूर्व प्रधान की सरसों चोरी करने का आरोप लगाया और चोरी कबूल करने का दबाव बनाया। राकेश के आरोप से इनकार करने पर तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने चोरी स्वीकार नहीं की तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

घटना के बाद पीड़ित ने 112 पर सूचना दी और थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उमेश, अजय और विजय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal