एटा में आशा कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त:

एटा में आशा कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त:

सीएमओ ने सुनी समस्याएं, मानदेय वृद्धि पर आश्वासन दिया

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले के मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को समाप्त हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। आशा कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग उनका मानदेय 18,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की है। साथ ही, वे संचारी रोग अभियान, दस्तक अभियान और आयुष्मान कार्ड योजना जैसे सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार कर रही थीं। इससे पहले, कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था और एक रैली भी निकाली थी, जिसके दौरान पुलिस से उनकी झड़प हुई थी। लंबे समय से जारी इस आंदोलन के बीच बुधवार को सीएमओ राजेंद्र प्रसाद आशा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। संगठन की जिला अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में हो रहे इस धरने में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। सीएमओ ने बताया कि वे बीते दिनों सरकारी कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन अब आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आशाओं का मानदेय शासन स्तर से तय होता है, जिसके लिए वे संबंधित विभाग को पत्राचार करेंगे। साथ ही, जिन कार्यकर्ताओं का भुगतान रुका हुआ है, उसे जल्द जारी कराने का भी आश्वासन दिया।

सीएमओ के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया और अपना धरना समाप्त कर दिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया