आगरा में देवर के प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में नया मोड़

आगरा में देवर के प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में नया मोड़

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

भाभी ने लगाए गैंगरेप और मारपीट के गंभीर आरोप, बोली- सास और देवरों ने ठूंसा था मुंह में कपड़ा

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र में देवर का प्राइवेट पार्ट काटने के सनसनीखेज मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी बताई जा रही भाभी ने ससुराल पक्ष पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अपने मायके में घायल अवस्था में मिली, जहां उसने बताया कि उसके साथ सास और दो देवरों ने बारी-बारी से रेप किया और बेरहमी से पिटाई की। महिला के अनुसार, घटना के दिन सास ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा, जिसके बाद देवर योगेश और अमृत माथुर ने कमरे में बंद कर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के दोनों हाथों में प्लास्टर चढ़ा है, जबकि सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल वह चारपाई पर पड़ी है और इलाज चल रहा है। महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि ससुराल वाले झूठा इल्जाम लगाकर उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, परिजनों के मुताबिक, घायल देवर योगेश का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरहन थाना पुलिस ने जेठानी की तहरीर पर आरोपी भाभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि उसने पुलिस में शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि उसके पति ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से रोक दिया। उसने बताया कि ससुराल वाले पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।वहीं, ससुराल पक्ष का आरोप है कि आरोपी महिला अपनी छोटी बहन की शादी देवर योगेश से करवाना चाहती थी। जब योगेश ने इनकार कर दिया तो उसने धमकी दी कि वह उसे बर्बाद कर देगी। घटना 20 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उस रात झगड़े के बाद योगेश अपने कमरे में सो गया था। रात करीब ढाई बजे उसकी चीख सुनकर घरवाले पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा था और उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल और फिर एम्स दिल्ली रेफर किया गया।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। बरहन थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया