अलीगढ़ में एसएसपी की पैदल गश्त – जनता से सीधा संवाद, सुरक्षा का भरोसा

अलीगढ़ में एसएसपी की पैदल गश्त – जनता से सीधा संवाद, सुरक्षा का भरोसा

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने मंगलवार की शाम थाना बन्नादेवी क्षेत्र से शुरू करते हुए देहलीगेट, कोतवाली नगर, रेलवे स्टेशन व सिविल लाइन तक पैदल गश्त की। इस दौरान एसएसपी ने बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जनता से संवाद किया तथा लोगों से सुरक्षा व्यवस्था पर फीडबैक लिया। उन्होंने व्यापारियों, राहगीरों और दुकानदारों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।गश्त के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहने, रात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाने तथा आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। जनता से सीधे संवाद करते हुए एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि “पुलिस और जनता के बीच विश्वास ही सुरक्षित समाज की नींव है। सुरक्षा तभी मजबूत होगी, जब पुलिस और नागरिक दोनों मिलकर जिम्मेदारी निभाएँ।”

यह पैदल गश्त सिर्फ कदमों की नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक बन गई — जिसने लोगों में आत्मविश्वास और पुलिस पर विश्वास दोनों को मजबूत किया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal