“श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन महोत्सव” 2 नवम्बर को, आयोजक संतोष तिवारी व अमित तिवारी ने दी जानकारी

“श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन महोत्सव” 2 नवम्बर को, आयोजक संतोष तिवारी व अमित तिवारी ने दी जानकारी

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर । शहर में धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। रामगंज पक्का तालाब स्थित श्री भगवान जगन्नाथ जी मंदिर के निर्माण के लिए आगामी 2 नवम्बर को भूमि पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के प्रमुख संतोष तिवारी व अमित तिवारी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि भूमि पूजन समारोह में जिले के संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ जोरों पर हैं।

उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ मंदिर का निर्माण श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक होगा और क्षेत्र के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास में नई दिशा प्रदान करेगा। भूमि पूजन के उपरांत भजन संध्या व प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों में इस पावन अवसर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद का लाभ लेने की अपील की है।

ये भी पढेंतेज रफ्तार बनी कहर एटा में अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को रौंदा, खाई में गिरने से मचा हड़कंप

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal