महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति बनीं खागा विधायक कृष्णा पासवान, जनपद के लिए गर्व का क्षण, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति बनीं खागा विधायक कृष्णा पासवान, जनपद के लिए गर्व का क्षण, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

फतेहपुर। खागा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान को उत्तर प्रदेश विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति नामित किया गया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विधायक श्रीमती पासवान को बधाइयाँ दीं और मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की।

विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि यह दायित्व पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है। वे महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे सदैव जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहेंगी।

स्थानीय जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।

ये भी पढें“श्री भगवान जगन्नाथ मंदिर भूमि पूजन महोत्सव” 2 नवम्बर को, आयोजक संतोष तिवारी व अमित तिवारी ने दी जानकारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें