एटा में सड़क हादसा: ससुराल से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एटा में सड़क हादसा: ससुराल से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना पिलुआ कट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी ससुराल से बाइक पर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पिलुआ प्रभारी संजय राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज एटा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal