दीपावली पर पटाखे चलाने के विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग को पीटा

दीपावली पर पटाखे चलाने के विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग को पीटा

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम नगला कंज में दीपावली के दिन पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के कुछ दबंग लोग शराब के नशे में दरवाजे पर पटाखे चला रहे थे। जब मोहल्ले के एक बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि दीपावली की रात गांव के ही कुछ युवक शराब के नशे में घरों के सामने तेज आवाज वाले पटाखे चला रहे थे। जब उन्होंने शांति बनाए रखने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग आज एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal