कथावाचक मामले में गिरफ्तार गगन यादव हुए रिहा

कथावाचक मामले में गिरफ्तार गगन यादव हुए रिहा

संवाददाता – पंकज मिश्रा,

इटावा। कथावाचक मामले में गिरफ्तार किए गए बकेवर निवासी गगन यादव को आज जेल से रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को बकेवर पुलिस ने गगन यादव को कथावाचक मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा था। आज रिहाई के बाद गगन यादव के समर्थक और उनकी पत्नी जिला कारागार पहुंचे और उनका स्वागत किया। समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। जेल के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं से गगन यादव का स्वागत किया।

गगन यादव की रिहाई के बाद समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताया और पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जताई। फिलहाल गगन यादव अपने परिजनों के साथ घर लौट आए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें