थाना नवाबगंज क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट, एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
प्रयागराज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर में मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार यह घटना 23 अक्टूबर की है।
बताया जा रहा है कि विनोद कुमार (उम्र 18 वर्ष) ने दो छोटे बच्चों के ऊपर अधमरा साँप फेंक दिया, जिससे वहां विवाद की स्थिति बन गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर राम बहादुर, अरविंद कुमार, राम प्रवेश सहित अन्य लोगों ने माहौल को और उग्र कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों ओर के लोगों को चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन थाना प्रभारी नवाबगंज द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष की शिकायत पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, और पीड़ित पक्ष बीते 5–6 दिनों से जांच के नाम पर थाने का चक्कर काट रहा है।
ये भी पढ़ें कथावाचक मामले में गिरफ्तार गगन यादव हुए रिहा












