भगवान वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा – जिले में भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान वाल्मीकि की झांकियों सहित भव्य जुलूस निकाला। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुज़री, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र नगर के मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। भगवान वाल्मीकि जयंती की इस शोभायात्रा ने जिले में एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।












