प्रतापगढ़: अधिवक्ताओं का तहसीलदार के खिलाफ हंगामा, नारेबाजी से गूंजी कुंडा तहसील

अधिवक्ताओं का तहसीलदार के खिलाफ हंगामा, नारेबाजी से गूंजी कुंडा तहसील

अमित तिवारी राष्ट्रीय संवाददाता. कुंडा (प्रतापगढ़)। कुंडा तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं और तहसीलदार अलख शुक्ला के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज अधिवक्ता एकजुट होकर तहसील परिसर में धरना–प्रदर्शन करने लगे और “तहसीलदार मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार का व्यवहार असंवेदनशील है और अधिवक्ता समाज का अपमान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से सीनियर अधिवक्ता के.के. सिंह, सिद्धार्थ नाथ सरोज, पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव, भगवत प्रसाद मौर्य, पंकज पाल, दीपक पाल, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, सुभाष यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, अनुज कुमार मौर्य, सत्यम मौर्य, अमरेश सिंह, अशोक पाल, विवेक पाल, उमाकांत निर्मल, संतोष यादव, शिवपूजन यादव, नीरज मौर्य, विनोद मौर्य, रौनक प्रजापति, अनमोल यादव, सुधाकर यादव, राहुल प्रजापति, धर्मेंद्र सोनकर, आरती पटेल, रेखा पटेल, छोटेलाल पाल, धर्मराज पटेल, नीरज पटेल, कैलाश कुमार, राघवेंद्र पाल, गौरी शंकर तिवारी, अजय तिवारी, शारदा प्रसाद तिवारी, नवीन सिंह और शशिधर तिवारी शामिल रहे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि वे न्यायालयीन कार्य से जुड़े हैं और उनके सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही तहसील प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और तहसीलदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें एटा पुलिस की बड़ी सफलता जनसहयोग से तीन बैटरी चोर गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें