एटा पुलिस की बड़ी सफलता जनसहयोग से तीन बैटरी चोर गिरफ्तार

एटा पुलिस की बड़ी सफलता जनसहयोग से तीन बैटरी चोर गिरफ्तार, दो बैटरी बरामद

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा:- थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जनसहयोग से बैटरी चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां भी बरामद की हैं।

घटना का विवरण….

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कचहरी चौराहा स्थित जलकल कंपाउंड में नीलामी के लिए खड़े दो वाहनों की बैटरी चोरी हो गई थी। इस संबंध में वादी कमलेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी नगला भोजी थाना कोतवाली देहात, जो नगर पालिका परिषद एटा में वाहन प्रभारी हैं, ने थाने पर लिखित सूचना दी।

सूचना में बताया गया कि 19 सितंबर 2025 को कुछ अज्ञात चोर बैटरियां चोरी करके ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने चोरों को बैटरी ले जाते हुए देखा और तत्काल वादी को सूचना दी। वादी कमलेश कुमार व उनके साथियों ने मौके पर पहुंचकर चोरों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बैटरी चोरी की बात स्वीकार कर ली।

इस मामले में थाना कोतवाली नगर पर मुअस0 487/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

1. विष्णू पुत्र राम किशोर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हारो वाली गली, भगीपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा।

2. सौरभ पुत्र रामजीलाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी जाटवपुरा, बाल्मीकी मंदिर चौक, थाना कोतवाली नगर, एटा।

3. अर्जुन पुत्र विजय, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रेम नगर चौराहा, झुग्गी बस्ती, थाना कोतवाली नगर, एटा।

बरामदगी: चोरी की गई दो बैटरियां।

ये भी पढ़ें फैक्ट्री पर बवाल प्रदूषण से फसलें बर्बाद, ग्रामीण बीमारियों से परेशान – आज़ाद समाज पार्टी ने उठाई आवाज़

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की