भाजपा सरकार में मेरठ के प्रभारी मंत्री बने असीम अरुण… 28 साल बाद मेरठ लौटे, बोले- पद पर नहीं, अपने घर आया हूं

भाजपा सरकार में मेरठ के प्रभारी मंत्री बने असीम अरुण… 28 साल बाद मेरठ लौटे, बोले- पद पर नहीं, अपने घर आया हूं

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर मेरठ क्षेत्र

उत्तर प्रदेश सरकार में मेरठ के नए प्रभारी मंत्री बनाए गए असीम अरुण का मेरठ से रिश्ता सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और पारिवारिक भी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने मेरठ से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि वर्षों बाद मेरठ की सेवा का अवसर मिलना ऐसा है जैसे वह किसी पद पर नहीं, बल्कि अपने ही घर लौट रहे हों।असीम अरुण ने बताया कि उनके परिवार का मेरठ से दशकों पुराना नाता रहा है। उनके पिता स्वर्गीय श्रीराम अरुण वर्ष 1967 में मेरठ के एसपी देहात रहे थे। उस समय गाजियाबाद, बागपत, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर भी मेरठ जिले का हिस्सा हुआ करते थे। वर्ष 1987 के दंगों के दौरान श्रीराम अरुण को डीआईजी मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने करीब तीन वर्षों तक मेरठ में सेवा दी। बाद में वह उत्तर प्रदेश के डीजीपी भी बने।खुद असीम अरुण वर्ष 1996 से 1998 तक मेरठ में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) रहे। उन्होंने कहा कि मेरठ उनकी पहली पोस्टिंग थी, जहां उन्होंने प्रशासनिक जीवन के कई महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किए। इसी दौरान 3 अक्टूबर 1997 को उनका विवाह भी हुआ था। उनकी पत्नी ज्योत्सना आज भी मेरठ को अपनी सच्ची ससुराल मानती हैं। उन्होंने बताया कि उनके छोटे बेटे अमन का जन्म भी वर्ष 2002 में मेरठ में ही हुआ था, जिससे इस शहर से उनका जुड़ाव और गहरा हो गया। दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 1997 की एक तस्वीर आज भी उनके परिवार की यादों में शामिल है, जिसमें तत्कालीन ASP असीम अरुण अपने पिता और उस समय उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे श्रीराम अरुण के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि मेरठ दौरे के दौरान एक दिन असीम अरुण को अपने पिता की सुरक्षा व्यवस्था में भी शामिल होने का अवसर मिला था। करीब 28 साल बाद अब असीम अरुण दोबारा मेरठ से जुड़े हैं, लेकिन इस बार एक पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री के रूप में। उन्होंने मेरठवासियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर विकास, समृद्धि और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें