जामिया अहले सुन्नत कादरिया सोनपुर में जश्न-ए-सद्रुल अफाज़िल का आयोजन

जामिया अहले सुन्नत कादरिया सोनपुर में जश्न-ए-सद्रुल अफाज़िल का आयोजन

संवाददाता: अब्दुल मजीद: सोनपुर स्थित जामिया अहले सुन्नत कादरिया में शुक्रवार को सुबह 10 बजे जश्न-ए-सद्रुल अफाज़िल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जामिया के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कारी फसाहत द्वारा किया गया। इसके बाद मौलाना मुबारक एवं मौलाना शमसुज्जूहा ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।

इस अवसर पर जामिया के प्रबंधक मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी ने अपने संबोधन में मुरादाबाद के महान इस्लामी विद्वान एवं बुजुर्ग हज़रत सैयद नईमुद्दीन अलैहिर्रहमा की जीवन यात्रा, सेवाओं और करामातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में मौलाना क़मरुल्लाह खान नूरी ने देश, समाज और शिक्षा की तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई। दुआ के साथ जश्न-ए-सद्रुल अफाज़िल का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

ये भी पढ़ें गरम तवे की यातनाएं सहकर भी दिया मानवता का संदेश: गुरु अर्जन देव जी की शहादत को बेमेतरा ने किया नमन”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें