गरम तवे की यातनाएं सहकर भी दिया मानवता का संदेश: गुरु अर्जन देव जी की शहादत को बेमेतरा ने किया नमन”

“गरम तवे की यातनाएं सहकर भी दिया मानवता का संदेश: गुरु अर्जन देव जी की शहादत को बेमेतरा ने किया नमन”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। सिक्ख धर्म के पंचम पातशाह एवं शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज एवं समूह साध संगत बेमेतरा द्वारा मानव सेवा और परोपकार की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करते हुए भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए मीठे ठंडे शरबत की छबील का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य गुरु गोबिंद सिंह चौक, बेमेतरा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन मानवता, सेवा, त्याग और भाईचारे का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इतिहास में अमर गुरु अर्जन देव जी महाराज ने मुगल बादशाह जहांगीर के अत्याचारों के बीच गरम तवे पर बैठाकर तथा ऊपर से गर्म रेत डाले जाने जैसी अमानवीय यातनाओं को सहते हुए भी धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने “तेरा भाणा मीठा लागे” का अमर संदेश देकर पूरी दुनिया को धैर्य, समर्पण, सेवा और ईश्वर की इच्छा में प्रसन्न रहने की सीख दी।कार्यक्रम में रायपुर भाजपा जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज जिला अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह राजा छाबड़ा, पार्षद रोशन दत्ता, विकास तंबोली, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार बलवंत सिंह गुंबर, दिलीप सलूजा, जगजीत सिंह पप्पी आजमानी, इंदर सिंह दत्ता, प्रतीम हुरा, जोगेंद्र छाबड़ा, मालख गुंबर, नंदू छाबड़ा, मंटू सलूजा, गुरभेज सिंह सलूजा, अंकित सलूजा, यश सलूजा, सौरभ सलूजा, ललित विश्वकर्मा, अनीश सलूजा, रणजीत सिंह, यश सिंह खालसा, रिमांशु खनूजा, लक्की दत्ता, सिंदरू छाबड़ा, रिजक हुरा, बबली हुरा, गुरप्रीत कौर, शैली छाबड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगत ने महान बलिदानी गुरु अर्जन देव जी महाराज को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके बताए सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ऐसे महान तपस्वी, त्यागमूर्ति और बलिदानी गुरु को कोटि-कोटि नमन।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal