“चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत गाजियाबाद में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

“चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत गाजियाबाद में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

“चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” अभियान के तहत बच्चों को बाल सुरक्षा की जानकारी बच्चों की सुरक्षा एवं किशोरियों के स्वास्थ्य पर केंद्रित रहा कार्यक्रम न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, गाजियाबाद के अध्यक्ष जी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

गाजियाबाद, 4 जून।आक्रामकता एवं हिंसा के शिकार मासूम बच्चों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर समाधान अभियान द्वारा संचालित “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत, इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के सहयोग से बाल मित्र केंद्र, थाना साहिबाबाद में सेवा बस्ती के बच्चों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाव के उपाय, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किशोरियों को मानसिक धर्म स्वच्छता एवं उससे संबंधित आवश्यक सावधानी की जानकारी प्रदान की गई और सेनेटरी नैपकिंस का वितरण भी किया गया ताकि वे सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जी.पी. भद्रदास, अध्यक्ष, न्याय पीठ बाल कल्याण समिति, गाजियाबाद उपस्थित रहे। वहीं मिशन शक्ति टीम, थाना साहिबाबाद विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए हैप्पीनेस गतिविधियों एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मनोरंजक वातावरण में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान संस्था की संस्थापक श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री की अध्यक्षता में प्रबंधक श्रीमती दीपा शर्मा, एवं सहयोगी टीम, बाल मित्र केंद्र थाना साहिबाबाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सेवा बस्ती के बच्चों सहित स्थानीय समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें