आर्थिक तंगी और पारिवारिक चुनौतियों को पार कर, नीतू ने खिली ”सफलता की कहानी”राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर हुई स्थिति बेहतर, हो रहे सपने साकार: नीतू कुंडू गाजियाबाद

आर्थिक तंगी और पारिवारिक चुनौतियों को पार कर, नीतू ने खिली ”सफलता की कहानी”राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर हुई स्थिति बेहतर, हो रहे सपने साकार: नीतू कुंडू गाजियाबाद

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक: 04 जून 2026 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर हुई स्थिति बेहतर, हो रहे सपने साकार: नीतू कुंडू गाजियाबाद। मेरा नाम नीतू कुंडू ग्राम मोहम्मदपुर धैदा पार्वती महिला ग्राम संगठन महिला शक्ति क्लस्टर धैदा हैं।मैं एक साधारण ग्रामीण परिवार से संबंध रखती हूँ। पहले मेरी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी और घर का खर्च चलाना भी मेरे लिए एक बड़ी चुनौती था। लेकिन मैंने ठान लिया था कि मुझे अपनी परिस्थितियों को बदलना है। वर्ष 2021 में मैंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राधिका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में एक नई शुरुआत की। इस समूह से जुड़ने के बाद मुझे बचत करने, आत्मनिर्भर बनने और छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिली। धीरे-धीरे मेरा आत्मविश्वास बढ़ने लगा। इसी दौरान मुझे कृषि केंद्र द्वारा अचार और मुरब्बा बनाने की ट्रेनिंग लेने का अवसर मिला। मैंने इस प्रशिक्षण को पूरे मन से सीखा और यह समझा कि इस कौशल के माध्यम से मैं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हूँ।
प्रशिक्षण के बाद मैंने घर से ही अचार और मुरब्बा बनाने का काम शुरू किया। शुरुआत में मैंने छोटे स्तर पर काम किया, लेकिन मैंने हमेशा अपने उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद पर विशेष ध्यान दिया। धीरे-धीरे लोगों को मेरे बनाए उत्पाद पसंद आने लगे और मुझे गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी ऑर्डर मिलने लगे।
समूह के सहयोग और मार्गदर्शन से मेरा काम आगे बढ़ता गया। आज मेरा यह छोटा सा प्रयास एक सफल व्यवसाय बन चुका है। इससे मेरी आय में वृद्धि हुई है और मैं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सफल हुई हूँ और अब अपने सपनों को भी साकार कर रही हूं। अब मैं अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हूँ। मेरी यह यात्रा यह सिखाती है कि अगर इंसान मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़े, तो वह किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है। इस कार्य में शासन—प्रशासन द्वारा मुझे पूरा सहयोग किया गया व किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें