उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का विवरण 5 जून तक अनिवार्य रूप से करें संशोधित
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक:-04/06/2026गाजियाबाद।कैलाश चन्द्र तिवारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ उ०प्र० जवाहर भवन लखनऊ के द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ०प्र० शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ ने अपने कार्यालय जो समस्त नोडल उम्मीद पोर्टल-2025 समस्त जनपद उ०प्र० को सम्बोधित सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करे। उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का रिजेक्ट होने का कारण मुख्य रूप से वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारीख वक्फ का क्रियेशन की तारीख, वक्फनामा / धारा-37/ सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेख अपलोड न किये जाने के कारण रिजेक्ट हो गयी है. जोकि मेकर / मुतवल्ली के स्तर से सही किया जाना है, जिसके क्रम में उनके द्वारा उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ सम्पत्तियों को जनपद स्तर पर ही सम्बन्धित मेकर (मुतवल्ली / प्रशासक) द्वारा रजिटर्ड मोबाईल नम्बर को लॉगिन कराकर की गयी त्रुटि को दिनांक 05.06.2026 तक प्रत्येक दशा में सही कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जिससे कि वेरिफायर / अप्रूवर के स्तर पर अन्तिम कार्यवाही की जा सके।
अतः उक्त के क्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ के विषयगत पत्र दिनांक 03.06.2026 की छायाप्रति संलग्न कर इस आशय के साथ प्रेषित है कि निर्धारित समयावधि में पत्र में की गयी अपेक्षानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने साथ ही, इसी प्रकार की कार्यवाही सुन्नी वक्फ सम्पत्तियों के संबंध में भी कराने का कष्ट करें।












