इसान नदी पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया बैग

इसान नदी पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया बैग

संबाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के इसान नदी पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का बैग लूट लिया। घटना 10 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक गुरुग्राम से फर्रुखाबाद होते हुए अपने गांव जा रहा था। जब वह इसान नदी पुल पर पानी पीने के लिए रुका, तभी पीछे से दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बताया गया है कि बैग में एक लैपटॉप, दो स्मार्ट मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित युवक ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें