एटा में ससुराल जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई: गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

एटा में ससुराल जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई: गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपुरी निवासी एक युवक की बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जनपद के मारहरा क्षेत्र निवासी नितिन (35) पुत्र दौलतराम शुक्रवार को अपनी ससुराल एटा जा रहे थे। जैसे ही वह नगरिया मोड़ के समीप पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नितिन सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल नितिन को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार नितिन को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उनका उपचार जारी है।

घायल नितिन ने बताया कि वह अपनी बाइक से मैनपुरी से ससुराल जा रहे थे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal