एटा में किशोर ने शराब के नशे में की आत्महत्या:परिजनों ने रोका तो नाराज होकर मंदिर के पास पेड़ पर फंदे से लटका
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गुरुवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर ने शराब के नशे में परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशो
र घर के बाहर गालियां दे रहा था, जिस पर परिजनों ने उसे रोका और डांटा। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया और पास ही स्थित मंदिर के पास पेड़ पर अपनी शर्ट से फंदा लगाकर लटक गया। मिली जानकारी के अनुसार, शीतलपुर निवासी गुलशन उर्फ जॉनी (17) पुत्र पुष्पेंद्र यादव का गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह गली में खड़े होकर गालियां देने लगा। परिजनों और बड़े भाई ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और गुस्से में घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी, लेकिन सहायता देर से पहुंची। परिजन उसे अपनी बाइक से ही वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया — सांस चल रही थी, मदद देर से मिली
मृतक के भाई हरजीत सिंह यादव ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उसका भाई नशे की हालत में किसी अज्ञात व्यक्ति को गालियां दे रहा था। जब उसे रोका गया तो वह नाराज होकर अपनी कमीज फाड़ दी और घर से चला गया। थोड़ी देर बाद जब देखा तो वह पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। उस समय उसकी सांस चल रही थी, लेकिन एंबुलेंस और पुलिस के देर से पहुंचने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
थाना कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












