कन्नौज सिरफिरे का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका के बच्चे को तमंचे की नोक पर बनाया बंधक

कन्नौज सिरफिरे का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका के बच्चे को तमंचे की नोक पर बनाया बंधक

संवाददाता अमित चौहान कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में शनिवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। सिरफिरे युवक दीपू ने अपनी प्रेमिका के बच्चे को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और महिला को मौके पर बुलाने की जिद करने लगा।

जानकारी के मुताबिक, चार माह पहले युवक ने तीन बच्चों की मां से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिन पहले किसी विवाद के चलते महिला उसे छोड़कर चली गई थी। इसी बात से आक्रोशित युवक ने बच्चे को बंधक बना लिया और धमकी दी कि प्रेमिका नहीं आई तो बच्चों को जान से मार देगा।

सूचना पर सीओ, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब छह घंटे की मशक्कत और बातचीत के बाद बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें