एडीएम और रामलीला कमेटी की अनोखी पहल: पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए विशेष व्यवस्थथा
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा: जनपद में वर्षों से चल रही भगवान श्रीराम की भव्य रामलीला इस बार एक नए रूप में दिखाई देगी। अब इस धार्मिक आयोजन का रसपान आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ जनपद के पत्रकार और उनके परिवार भी कर सकेंगे।
राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के आग्रह पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश ने विशेष कदम उठाते हुए रामलीला प्रांगण में पत्रकारों के लिए विशेष कैंप और उनके परिवारों के लिए विशेष दीर्घा बनाने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम प्रशासन के आदेश के बाद रामलीला कमेटी ने तुरंत इस पर कार्यवाही शुरू कर दी है, जिससे पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
इस पहल से पत्रकारों और उनके परिवारों को धार्मिक आयोजन का सुखद अनुभव प्राप्त होगा और समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा।
ये भी पढ़ें कन्नौज सिरफिरे का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका के बच्चे को तमंचे की नोक पर बनाया बंधक












