प्रतापगढ़ में केला पकाने वाली 5 इकाइयों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर नोटिस
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। नवरात्रि के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में केला पकाने वाली पांच इकाइयों का निरीक्षण किया।
महुली, चिलबिला, माधोगंज और कुंडा स्थित प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी, स्टॉक रजिस्टर और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर नोटिस जारी किए गए। टीम ने संचालकों को कमियां दूर कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
सहायक आयुक्त खाद्य अभय कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए छापेमारी अभियान जारी रहेगा।











