प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को वितरित की गई साइकिलें

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को वितरित की गई साइकिलें

मुख्यमंत्री के लाइव उद्बोधन को सुनने के बाद जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को सौंपी साइकिलें

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ की पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी साइकिल वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के लाइव उद्बोधन को सुना गया और ग्राम प्रहरियों को साइकिल वितरित की गईं।

इस पहल का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। साइकिल मिलने से ग्राम प्रहरियों को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने और स्थानीय स्तर पर निगरानी रखने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर (आईपीएस) सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें