उज्जैन देवास गेट बस स्टैंड बंद की कगार पर यहां से चलने वाली सभी बसें अब चलेगी नानाखेड़ा बस स्टैंड से।
संवाददाता:- संतोष यादव उज्जैन 


उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड का मामला सुर्खियों में बढ़ता ही जा रहा है। देवास गेट बस स्टैंड का आज आखिरी दिन है। सभी बसे मंगलवार आज से नानाखेड़ा बस स्टैंड से संचालित होगी। देवास गेट बस स्टैंड पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसी के साथ बंद हो जाएगी यहां से चलने वाली सभी बसे। एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के चलते यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन में यहां कदम उठाया है। लेकिन बस स्टैंड बंद होने के साथ ही क्षेत्र में कई दुकानदारों का कारोबार ठप होने की स्थिति में है। देवास गेट बस स्टैंड पर भोजनालय, फलों की दुकाने, चाय नाश्ते की दुकानों के साथ ही अन्य व्यवसाय भी जुड़े हुए थे। जिन पर अब रोजी रोटी का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में अब दुकानदार और व्यवसाईयों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है।











