एटा में बड़ा हादसा टला: बाइक लदा कंटेनर बिजली के पोल से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

एटा में बड़ा हादसा टला: बाइक लदा कंटेनर बिजली के पोल से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। रविवार सुबह जीटी रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब बजाज बाइकों से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। हादसा अरुणा नगर स्थित बजाज बाइक एजेंसी के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक कंटेनर एजेंसी पर नई बाइकों की डिलीवरी लेकर पहुंचा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन बिजली के पोल से टकरा गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि टक्कर के बाद कंटेनर में करंट नहीं फैला, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में बिजली पोल को नुकसान पहुंचा, जबकि कंटेनर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कंटेनर को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क पर यातायात कम होने के कारण बड़ी जनहानि होने से बच गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें