संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मेनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम सहाखुर्द में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रूवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी मात्र छह महीने पहले ही हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग रूवी के साथ लगातार उत्पीड़न कर रहे थे, जिसके चलते यह घटना हुई है। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या कर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त