कासगंज में बवाल और फायरिंग: 27 पर केस दर्ज, 13 गिरफ्तार

कासगंज में बवाल और फायरिंग: 27 पर केस दर्ज, 13 गिरफ्तार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

सोरों कोतवाली इंस्पेक्टर ने बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में कराया मुकदमा

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के लहरा रोड पर भैया दूज के दिन दो पक्षों में हुई कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडों से मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सोरों कोतवाली पुलिस, आसपास के थानों का बल और पीएसी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बलवा और फायरिंग में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर सोरों कोतवाली ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं, 7 सीएलए एक्ट और बलवा की धाराओं में 27 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इलाके में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। एसपी कासगंज ने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस बल की मौजूदगी में क्षेत्र की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों से शांति एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें