देवस्थलों पर धार्मिक नारे लिखे जाने की सूचना पर एसएसपी ने किया निरीक्षण, नारे हटवाए — गाँव में शांति बरकरार

देवस्थलों पर धार्मिक नारे लिखे जाने की सूचना पर एसएसपी ने किया निरीक्षण, नारे हटवाए — गाँव में शांति बरकरार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़।
थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम बुलकगढ़ी व भगवानपुर में देवस्थलों पर धार्मिक नारे लिखे जाने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों ग्रामों के सभी देवस्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार देवस्थलों पर लिखे धार्मिक स्लोगन पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटवा दिया गया। एसएसपी ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गांव में पूर्व में भी एक विवाद हुआ था, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
वर्तमान में गांव में स्थिति पूरी तरह शांत है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal