धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती।

राजकीय आईटीआई महरौनी, ललितपुर में बड़े धूमधाम से सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मनाई गई।

दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महरौनी, ललितपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय श्री चंद्रेज जी द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर कार्यदेशक श्री सहदेव सिंह यादव, श्री श्रीनाथ एवं समस्त अनुदेशक गण, समस्त कर्मचारी और प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

कार्यदेशक श्री श्रीनाथ जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल जी भारतीय इतिहास के उन महान नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन हमें राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर संस्थान में “दौड़ प्रतियोगिता (Run for Unity)” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता और सामूहिकता की भावना को जागृत करना था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सरदार पटेल जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल और प्रेरणादायक रहा। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया और सरदार वल्लभभाई पटेल जी को नमन किया।

जय हिन्द! जय भारत! ????????

यह भी पढ़ें ???? ????

 “सिद्धार्थनगर” जिले के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत चौपाल का हुआ आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें