फतेहपुर की वी.आई.पी. स्टेट कॉलोनी बनी जलभराव और गड्ढों का घर

फतेहपुर की वी.आई.पी. स्टेट कॉलोनी बनी जलभराव और गड्ढों का घर

फतेहपुर: वी.आई.पी. स्टेट कॉलोनी रोड की हालत जर्जर, लोगों को हो रही भारी दिक्कत

फतेहपुर: जिला मुख्यालय की वी.आई.पी. स्टेट कॉलोनी रोड की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित पार्षद (सभासद) से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। पार्षद का कहना है कि “सड़क बन जाएगी”, लेकिन अब तक न तो कोई मरम्मत हुई और न ही कोई ठोस कार्य योजना जमीन पर उतरी।

आवागमन में बढ़ी मुश्किलें

इस कॉलोनी में कई बुजुर्ग, स्कूली बच्चे और महिलाएं रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।

प्रशासन बना है मौन

स्थानीय निवासी प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि इस रोड की तत्काल मरम्मत कराई जाए। उनका कहना है कि वी.आई.पी. नाम केवल नाम का रह गया है, ज़मीनी हालात इससे बिल्कुल उलट हैं।

ये भी पढ़ें इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, कहा- ‘न्याय का मजाक न बनाएं’

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal