वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, करेंगे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन
मथुरा (वृंदावन) – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। यह जोड़ी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए यहां आई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उन्होंने दर्शन नहीं किए थे।
विराट कोहली हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आध्यात्मिक शांति की तलाश में वृंदावन आए हैं। माना जा रहा है कि वे यहां संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेंगे और कुछ समय आश्रम में व्यतीत करेंगे।
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई बार वृंदावन आकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं। दोनों की आध्यात्मिक आस्था जगजाहिर है और वे अक्सर धार्मिक स्थलों की यात्रा करते देखे जाते हैं।
उनकी इस यात्रा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है, और आश्रम के आसपास सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
ये भी पढ़ें उन्नाव: प्रेम संबंधों ने ली चार ज़िंदगियाँ — पति, पत्नी और दो बच्चों की मौत












