अमरोहा: स्कूल में शराब पीने वाले दो शिक्षक निलंबित, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
अमरोहा: अमरोहा जनपद के हसनपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इन शिक्षकों का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
सस्पेंड किए गए शिक्षकों में अरविंद और अनुपाल के नाम शामिल हैं, जो हसनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात थे। इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासनहीनता और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, करेंगे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन












