कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन बनी पुलिस फाउंडेशन की टीम
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पुलिस फाउंडेशन लीलापुर, साहबगंज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कॉलेज की बालिकाएं दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं बालक वर्ग में शंकर कॉलेज कटैया की टीम प्रथम तथा सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अंकितेश त्रिपाठी ने किया।
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें बड़ी खबर: भाव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर मछली लदा पिकअप पलटा, चालक-खलासी घायाल











