एक्सपायरी इंजेक्शन मामले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम ने पीएचसी सुखपाल नगर का किया औचक निरीक्षण

एक्सपायरी इंजेक्शन मामले के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम ने पीएचसी सुखपाल नगर का किया औचक निरीक्षण

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। लालगंज में एसडीएम की बेटी को एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाए जाने के मामले के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अधिकारी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है, इसके बारे में भी पूछा।

डीएम ने दवा ले रहे मरीजों से विशेष रूप से जानकारी ली कि कहीं उन्हें अस्पताल के चिकित्सकों अथवा कर्मचारियों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने के लिए तो नहीं लिखा जा रहा है। इस पर मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें बाहर से दवाएं खरीदने के लिए नहीं लिखा जा रहा है।

लालगंज के एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बाद डीएम का यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि मरीजों की सुरक्षा, दवाओं की गुणवत्ता और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता को लेकर प्रशासन अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई और व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारों की जवाबदेही बढ़ती दिखाई दे रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल