बच्ची की हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत, हेड कांस्टेबल भी घायल,ईकोटेक-3 पुलिस की कार्रवाई में आरोपी बलराज ढेर, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

बच्ची की हत्या के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत, हेड कांस्टेबल भी घायल,ईकोटेक-3 पुलिस की कार्रवाई में आरोपी बलराज ढेर, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

पवन सूर्यवंशी | ब्यूरो चीफ़, ऑल एनसीआर

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी अभियुक्त और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बलराज पुत्र खेमचंद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान थाना ईकोटेक-3 में तैनात हेड कांस्टेबल रवि कुमार भी गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका उपचार चल रहा है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई के संबंध में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह और थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य स्रोतों की मदद से बच्ची की हत्या के आरोपी बलराज को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने घटना में इस्तेमाल चाकू को डी पार्क चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में छिपाने की बात बताई।
पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची।

आरोपी ने झाड़ियों से चाकू बरामद कराया। इसी दौरान पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मौका पाकर झाड़ियों में पहले से छिपाकर रखी .32 बोर की पिस्टल उठा ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल रवि कुमार घायल हो गए।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी बलराज को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हेड कांस्टेबल रवि कुमार और आरोपी बलराज को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलराज को मृत घोषित कर दिया।

हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस के मुताबिक, मृत आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, तीन खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

घायल हेड कांस्टेबल रवि कुमार का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।— पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal